| मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से |
From Free Encyclopedia Wikipedia |
| विधि (या, कानून) किसी नियमसंहिता को कहते हैं। |
Rules (or, law) refers to a Code. |
| विधि प्रायः भलीभांति लिखी हुई संसूचकों (इन्स्ट्रक्शन्स) के रूप में होती है। |
Laws are usually in the form of well-defined instructions. |
| समाज को सम्यक ढंग से चलाने के लिये विधि अत्यन्त आवश्यक है। |
Laws are necessary for the smooth functioning of society. |
| विधि मनुष्य का आचरण के वे सामान्य नियम होते है जो राज्य द्वारा स्वीकृत तथा लागू किये जाते है, जिनका पालन अनिवर्य होता है। |
Laws are those expected conducts of behavior that are imposed by the State, the observance of which is mandatory. |
| पालन न करने पर न्यायपालिका दण्ड देता है। |
The law enforcers impose punishments on non-observance of these laws. |
| कानूनी प्रणाली कई तरह के अधिकारों और जिम्मेदारियों को विस्तार से बताती है। |
The legal system defines several forms of rights and liabilities. |
| विधि शब्द अपने आप में ही विधाता से जुड़ा हुआ शब्द लगता है। |
Law themselves seems like a word connected to God. |
| आध्यात्मिक जगत में 'विधि के विधान' का आशय 'विधाता द्वारा बनाये हुए कानून' से है। |
In the spiritual world, laws of nature refers to the laws made by God. |
| जीवन एवं मृत्यु विधाता के द्वारा बनाया हुआ कानून है या विधि का ही विधान कह सकते है। |
Life and death are the laws of God or can even be called the law of nature. |
| सामान्य रूप से विधाता का कानून, प्रकृति का कानून, जीव-जगत का कानून एवं समाज का कानून। |
In normal way laws of God, laws of nature, laws of natural beings and laws of society. |
| राज्य द्वारा निर्मित विधि से आज पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। |
The entire world is now being affected by the developed laws. |
| राजनीति आज समाज का अनिवार्य अंग हो गया है। |
Politics has become a necessary part of society today. |
| समाज का प्रत्येक जीव कानूनों द्वारा संचालित है। |
Every being of nature is governed by laws. |
| आज समाज में भी विधि के शासन के नाम पर दुनिया भर में सरकारें नागरिको के लिये विधि का निर्माण करती है। |
Even in society, in the name of rule of law, the entire world is developing laws for the global citizens. |
| विधि का उदेश्य समाज के आचरण को नियमित करना है। |
The purpose of laws is to regulate the conduct of society. |
| अधिकार एवं दायित्वों के लिये स्पष्ट व्याख्या करना भी है साथ ही समाज में हो रहे अनैकतिक कार्य या लोकनीति के विरूद्ध होने वाले कार्यो को अपराध घोषित करके अपराधियों में भय पैदा करना भी अपराध विधि का उदेश्य है। |
The purpose of law is also to expand upon the rights and liabilities as well as to declare the actions which go against the society and public policy as crimes so as to develop fear of punishment in the mind of criminals. |
| संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1945 से लेकर आज तक अपने चार्टर के माध्यम से या अपने विभिन्न अनुसांगिक संगठनो के माध्यम से दुनिया के राज्यो को व नागरिको को यह बताने का प्रयास किया कि बिना शांति के समाज का विकास संभव नहीं है परन्तु शांति के लिये सहअस्तित्व एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण ही नहीं आचरण को जिंदा करना भी जरूरी है। |
The UN through its Charter in 1945 by means of its various institutions tried to tell the nations and the citizens of the world that progress is not possible without peace but to achieve peace, you not only need a co-existent and just point of view but also to revive the rules of conduct. |
| न्यायपूर्ण समाज में ही शांति, सदभाव, मैत्री, सहअस्तित्व कायम हो पाता है। |
Only in a legally enforceable society can peace, comity, friendship and coexistence be enforced. |